top of page
Audio articles sound wave.jpg

आत्मा की अष्ट शक्तियाँ - राजयोग से प्राप्ति

♫ Listen audio article

8 powers of Soul in HindiBK Smarth
00:00 / 09:39
8 powers of Soul in Hindi

Read Article along

8 Powers of Soul said in Hindi - आत्मा की ८ शक्तिया - अब हमको यह अनुभूति हो गई है कि आत्मा अमर है और इस शरीर में रहकर वो अपना कर्म करती है, व उस कर्म के फल को भोगती है। अब थोड़ा आगे समझें : आत्मा का मौलिक आंतरिक शक्तियाँ जिसके ज़रिए हम हमारे जीवन की यात्रा को बनाए रखते हैं। वह है समाने की शक्ति, सहन शक्ति, समेटने की शक्ति, सामना करने की शक्ति, परखने की शक्ति, निर्णय करने की शक्ति, सहयोग करने की शक्ति और विस्तार को संकीर्ण करने की शक्ति।

1 ➤ समाने की शक्ति
समाने की शक्ति दूसरों की मौजूदगी, विचार और इच्छाओं को विस्तार रूप से स्वीकार करने की क्षमता है।

2 ➤ सहन शक्ति
सहन करने की शक्ति कठिन परिस्थितियों को सहज रूप से संभालकर, उनसे प्रभावित न हो कर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने की क्षमता है। सब कुछ सहन करने की शक्ति।

3 ➤ सामना करने की शक्ति
सामना करने की शक्ति बाह्य और आंतरिक बाधाओं, परीक्षाओं और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता है।

4 ➤ समेट ने की शक्ति
समेटने की शक्ति हर चीज़ों को ख़त्म करने की और व्यर्थ संकल्पों को समाप्त करने की क्षमता है।

5 ➤ परखने की शक्ति
परखने की शक्ति सूक्ष्म को पहचानना और क्या सही है उसको जो गलत है उससे अलग करने की क्षमता है।

6 ➤ निर्णय लेने की शक्ति
निर्णय लेने की शक्ति अपने आप में और दूसरों मे विशिष्ट गुण, निर्णय और कार्यों को आकलन करने की क्षमता है।

7 ➤ सहयोग करने की शक्ति
सहयोग करने की शक्ति दूसरों के प्रति ध्यान और समय देना, अपने अनुभव और ज्ञान की सेवा देना और उनके साथ मिलकर काम करने की क्षमता है।

8 ➤ विस्तार को संकीर्ण करने की शक्ति
बाहरी दुनिया की उथल-पुथल से एक कदम पीछे ले, कुछ क्षणों के लिए अलग हो जाने की ये हमारी शक्ति है।

Useful Link

bottom of page